Video:दिग्गी को दरियादिली पड़ी भारी, आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी

Edited By suman, Updated: 02 Apr, 2019 03:13 PM

भोपाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा भिखारियों को पैसे बांटना मंहगा पड़ गया है। चुनावी समय में पैसे बांटने पर जहां बीजेपी ने बवाल खड़ा कर दिया है, वहीं जिला प्रशासन ने दिग्विजय सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

भोपाल: भोपाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा भिखारियों को पैसे बांटना मंहगा पड़ गया है। चुनावी समय में पैसे बांटने पर जहां बीजेपी ने बवाल खड़ा कर दिया है, वहीं जिला प्रशासन ने दिग्विजय सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

PunjabKesari
 

ये है पूरी मामला 
दरअसल, प्रत्याशी घोषित होने के बाद दिग्विजय सिंह सीहोर पहुंचे थे। जहां उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे वे भिखारियों को रुपए देते नजर आ रहे थे। भाजपा ने इस पर आपत्ति जताई थी। भाजपा पदाधिकारियों ने प्रशासन को शिकायत की थी कि शुक्रवार को दिग्विजय सिंह शहर के लुनिया चौराहा स्थित यश राज गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होने आए थे। इससे पहले उन्होंने चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचे। भगवान गणेश के दर्शन किए। जब मंदिर से बाहर निकले तो कुछ भिखारियों को उन्होंने 20-20 रुपए दिए। इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए दिग्विजय सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। मामले में कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने बताया कि दिग्विजय सिंह भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी हैं।


PunjabKesari

 

अकारण रुपए देना  होता है आचार संहिता का उल्लंघन
सीहोर विधानसभा क्षेत्र भोपाल लोकसभा क्षेत्र में आता है। निर्वाचन के चलते आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को प्रत्याशी द्वारा या पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अकारण रुपए देना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है। इसकी शिकायत भी भाजपा द्वारा की गई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम वरुण कुमार अवस्थी द्वारा दिग्विजय सिंह को नोटिस जारी किया गया। जिसका जवाब 9 अप्रैल तक मांगा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!