Edited By Devendra Singh, Updated: 10 Jun, 2022 05:03 PM
जबलपुर के रांझी थानान्तर्गत शारदा नगर में पति ने पत्नी की कैची से हमला कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद पति खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जबलपुर (विवेक तिवारी): रांझी थाना क्षेत्र के तहत शारदा नगर में उस वक्त सनसनी मचा गई, जब पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हमला करते हुए निर्मम हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना की जानकारी लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर आला अधिकारी सहित रांझी थाना पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई करते हुए दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
पहले पत्नी की हत्या फिर लगाई फांसी
ASP प्रदीप शिंदे ने बताया कि शारदा नगर में रहने वाले विभोर साहू ने घर में पत्नी ऋतु साहू से झगड़ते हुए उस पर कैची से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं जब पत्नी की मौत हो गई तो विभोर ने फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। वहीं मृतक पेशे से ऑटो ड्राइवर था। वहीं युवक ने किन कारणों से ये कदम उठाया, इसकी पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।