इंदौर में तेज रफ्तार कार ने भरपाया कहर, डिवाइडर से टकराकर दीवार में घुसी, 3 घायल

Edited By meena, Updated: 19 Mar, 2024 11:58 AM

in indore a speeding car collided with the divider and entered the wall

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रफ्तार का कहर देखने को मिला...

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले रोड डिवाइडर से टकराई और उसके बाद एक बिल्डिंग की बाउंड्री वॉल में जाकर कार से जा टकराई। हादसे में एक युवक और दो युवतियां घायल हो गए।

PunjabKesari

बता दे कि पूरा मामला इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 140 का है। जहां कार सवार एक युवक और 2 युवतियां तेज गति से कार चला रहे थे तभी कार अनियंत्रित होकर पहले रोड के साइड डिवाइडर से टकराई और उसके बाद आनंदवन सोसाइटी की बाउंड्री वॉल में जाकर। हादसा इतना भयानक था कि समिति परिसर के अंदर खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार के अंदर शराब बोतले भी मिली संभवतः सभी शराब के नशे में थे। हादसे के बाद कार के एयरबेग खुल गए। इस हादसे में 1 युवक और युवती घायल हो गए जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया तिलक नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू करदी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!