Edited By Himansh sharma, Updated: 17 Feb, 2024 01:29 PM
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा दौरा निरस्त कर दिल्ली रवाना होंगे।
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा दौरा निरस्त कर दिल्ली रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि कमलनाथ आज दोपहर में भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच कमलनाथ के दिल्ली दौरे से प्रदेश कांग्रेस में हलचल मच गई है। कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है। बताया जा रहा है कमलनाथ ने अपने समर्थकों के साथ एक बैठक भी की है। कमलनाथ 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का भी बयान सामने आया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मेरी कमलनाथ जी से बात हुई है। वह छिंदवाड़ा में हैं। भाजपा में कमलनाथ के जाने की उम्मीद भी नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि एक दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि कमलनाथ के लिए भाजपा के दरवाजे खुले हैं वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश समाज के लिए कुछ