कन्हैया कुमार का दावा, MP में बनने जा रही कांग्रेस की सरकार, देश में न सामंतवाद, न किसी का गढ़

Edited By meena, Updated: 06 Nov, 2023 11:48 AM

kanhaiya kumar claims congress government is going to be formed in mp

कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक और युवा नेता कन्हैया कुमार आज ग्वालियर पहुंचे और यहां ग्वालियर के हजीरा इंटक मैदान में चुनावी आमसभा को संबोधित किया।

ग्वालियर(अंकुर जैन): कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक और युवा नेता कन्हैया कुमार आज ग्वालियर पहुंचे और यहां ग्वालियर के हजीरा इंटक मैदान में चुनावी आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहा है और चुनाव कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि मध्यप्रदेश की जनता लड़ रही है और यह चुनाव मध्य प्रदेश की जनता और भारतीय जनता पार्टी के बीच है और जिसमें जनता का कांग्रेस को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है और हम ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रहे हैं।

PunjabKesari

उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कन्हैया कुमार ने कहा कि देश में कोई सामंतवाद नहीं है ना कोई किसी का गढ़ है। देश 1947 में आजाद हो चुका है और अब हर भारतीय को अपनी पूरी बात कहने का हक है। भारत में संविधान का राज है और जनता का राज है। अमित शाह द्वारा केंद्रीय मंत्री सिंधिया को श्रीमंत कहकर संबोधित किए जाने पर उन्होंने कहा कि इससे जुड़ा सवाल तो भारतीय जनता पार्टी से पूछा जाना चाहिए उन्होंने यहां कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा के समर्थन में लोगों से मतदान करने की अपील की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!