करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह की हुंकार, इस सीट से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, प्रदेश भर की 80 सीटों पर लड़ेगी सेना

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 22 Oct, 2023 12:53 PM

karni sena chief roar independent elections will be contested from this seat

पिछले विधानसभा चुनाव चुनाव की तरह इस बार के विधानसभा चुनाव में भी त्रिकोणीय मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों का ऐलान होने के बीच करणी सेना परिवार ने भी चुनावी ताल ठोक दी है और उसके मुखिया जीवन सिंह शेरपुर के साथ भाजपा...

जावरा (समीर खान): पिछले विधानसभा चुनाव चुनाव की तरह इस बार के विधानसभा चुनाव में भी त्रिकोणीय मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों का ऐलान होने के बीच करणी सेना परिवार ने भी चुनावी ताल ठोक दी है और उसके मुखिया जीवन सिंह शेरपुर के साथ भाजपा कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता हो गए है। ऐसे में दोनों दलों की नजर अब जीवन सिंह पर आ गई है। दावा किया जा रहा है कि जीवन सिंह ने पहली ही बैठक में सभी वर्गो और दोनों दलों के नेताओं को अपने साथ जोड़ते हुए यह दिखा दिया है कि वे कितने समर्थन और ताकत के साथ चुनाव लड़ने जा रहे है।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Karni Sena, BJP, Congress, Jeevan Singh Sherpur, Assembly Elections

भाजपा और कांग्रेस में पिछले करीब एक साल से चल रही चुनावी अटकलों और दावेदारों की दिल्ली भोपाल दौड़ भाग के बाद जब टिकट का ऐलान हुआ तो कई लोगों को हैरानी हुई। भाजपा में इस बार जहां सिंधिया खेमे से जुड़े के के सिंह कालूखेड़ा को टिकट मिलने की ज्यादा संभावना जताई जा रही थी तो वहीं कांग्रेस में वीरेन्द्रसिंह सोलंकी, डीपी धाकड़, राजेश भरावा, वरुण श्रोत्रिय, हिम्मत सिंह श्रीमाल, नीतिराज सिंह जैसे नाम के बीच करणी सेना के जीवन सिंह शेरपुर को भी टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही थी। कांग्रेस पार्टी ने हिम्मत सिंह श्रीमाल को उम्मीदवार बनाया तो सोलंकी व कुछ  अन्य दावेदारों के समर्थकों ने कड़ी नाराजगी जताई तो वहीं करणी सेना ने तो निर्दलीय चुनाव में उतरने का फैसला कर लिया। करणी सेना परिवार ने प्रदेश की ८० सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान करने के साथ ही जावरा में मुखिया जीवन सिंह शेरपुर को मैदान में उतारा तो जीवन सिंह की पहली ही चुनावी बैठक में भाजपा और कांग्रेस से आए कई नेता, कार्यकर्ता उनके साथ दिखे। कल खाचरोद रोड स्थित एक रिसोर्ट में जीवन सिंह शेरपुर ने चुनावी ऐलान को लेकर बड़ी बैठक रखी तो उसमें भाजपा प्रत्याशी डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय के खासमखास पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन सोनी, युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष विश्वास शर्मा, भाजपा पार्षद इरशाद बाबा तथा कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता यहा दिखे वहीं कांग्रेस नेता एवं पूर्व गृहमंत्री के करीबी युसूफ बब्बू, यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष अली जमान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अन्नपूर्णा पंवार समेत कई कांग्रेसी जीवन सिंह की सभा में और मंच पर बोलते हुए नजर आए। ऐसे में अब भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों तथा दोनों संगठनों की नजरे जीवन सिंह की चुनावी रणनीति और तैयारी पर जमना स्वाभाविक हो जाएगी।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Karni Sena, BJP, Congress, Jeevan Singh Sherpur, Assembly Elections


जीवन सिंह बोले- मैं हारूं या जीतूं जनता के लिए काम करुंगा.. 

करणी सेना परिवार की चुनावी बैठक में वैसे तो कोई नेता मंच पर नहीं बैठा, लेकिन बारी बारी से सभी ने मंच पर जाकर अपनी बात जरूर रखी। एक तरफ जहां जीवन सिंह शेरपुर ने स्पष्ट किया कि वे जनता के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे और सभी को अपने साथ जोड़ते हुए चलेंगे वहीं चुनाव नतीजे जो भी आए हमेशा जनता के लिए काम करते रहेंगे। मंच पर पांडेय के करीबी रहे पवन सोनी ने कहा भाजपा में पदाधिकारी या कार्यकर्ता की कोई वैल्यू नहीं वहां सारे अधिकार एक ही व्यक्ति के पास में है और मंडल अध्यक्ष जैसा व्यक्ति एक सिपाही का स्थानांतरण तक नहीं करवा सकता। उन्होने कहा आलम ऐसा है कि कार्यकर्ता मरता रहे नेता साथ खड़े नहीं होते और सिर्फ चुनाव में कार्यकर्ता की याद आती है। उन्होने कहा अब मैं जीवन सिंह शेरपुर के साथ हूं और पूरी ताकत से उसका साथ दूंगा। सोनी ने मंच से नपा में भ्रष्टाचार का मामला भी पूरी ताकत से उठाया।

गौरतलब है कि जावरा विधानसभा में बुलाए गए कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में सर्व समाज के कार्यकर्ता शामिल हुए। जीवन सिंह शेरपुर के समर्थन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशव निनामा, तीन जिला पंचायत सदस्य, जावरा नगर परिषद के पार्षद सहित आसपास के गांव के सरपंच और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन में जीवन सिंह शेरपुर ने जावरा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव का ऐलान कर दिया है। जीवन सिंह 26 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे रैली के साथ नामांकन दाखिल करने जनवरी को भोपाल के जंबूरी मैदान में हुए महा आंदोलन के बाद भाजपा सरकार ने संगठन की 22 में से 18 सूत्रीय मांग लिखित पत्र देकर मान ली थी लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। इसके बाद कांग्रेस ने भी अपने वचन पत्र में 18 सूत्रीय मांगों को शामिल करने का वादा करणी सेना परिवार से किया था। इसके बाद अब करणी सेना परिवार मध्य प्रदेश में दोनों राजनीतिक पार्टियों के समीकरण बिगाड़ने जा रही है। संगठन के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद जावरा से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!