मोदी की आंधी आने वाली है... इसलिए अपना आशियाना बचाने में लगे, राज्यसभा जाने वाले कांग्रेसी लीडरों पर खंडवा सांसद ने साधा निशाना

Edited By meena, Updated: 13 Feb, 2024 06:53 PM

khandwa mp targets congress leaders going to rajya sabha

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों में बयान बाजी का दौर शुरू हो गया है...

खंडवा (निशात सिद्दीकी): लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों में बयान बाजी का दौर शुरू हो गया है। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस के बड़े नेताओं के मन में घबराहट है कि, अब मोदी जी की आंधी आने वाली है और इस आंधी में कांग्रेस का कोई भी नेता टिकने वाला नहीं है। इसलिए कांग्रेस के नेता अपना आशियाना बचाने के लिए कोई राज्यसभा से जाना चाहता है। इस तरह से अपने-अपने रास्ते तलाश रहे हैं।

PunjabKesari

ज्ञानेश्वर पटेल ने कहा कि कांग्रेस को जमीन पर आकर विकास के काम करना चाहिए, जैसे भारतीय जनता पार्टी कर रही है। गरीबों के कल्याण में कभी कांग्रेस की रुचि नहीं रही है। सांसद पाटिल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता हवाई जहाज वाले नेता है। कांग्रेस ने कभी जमीन पर काम नहीं किया। कांग्रेस के जो नेता बीजेपी में आ रहे हैं। उनके लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के द्वार सभी के लिए खुले हैं। जो आना चाहे विकास के लिए हम सबको साथ लेकर चलने को तैयार है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को मिले आईटी के नोटिस पर कहा कि कांग्रेस के और भी नेता है जो व्यापार उद्योग कर रहे हैं। उनके वहां क्यों नोटिस नहीं गया। जिन्होंने गलत किया है। चाहे वह कोई भी पार्टी का हो उसे उस लूट के माल को जनता के खजाने में जमा करना पड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!