Loksabha Election: MP में 7 सीटों पर 110 प्रत्याशी, 16 पर आपराधिक मामले दर्ज

Edited By suman, Updated: 02 May, 2019 04:30 PM

loksabha election 70 candidates for 7 seats in mp

एमपी में 6 मई को दूसरे चरण के मतदान होने हैं। ऐसे में सात लोकसभा सीटों पर 110 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने इनमें से 109

भोपाल: एमपी में 6 मई को दूसरे चरण के मतदान होने हैं। ऐसे में सात लोकसभा सीटों पर 110 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने इनमें से 109 प्रत्याशियों के शपथ-पत्रों का विश्लेषण किया है। जिसमें खुलासा हुआ है कि, 10 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन पर आपराधिक और 6 प्रत्याशियों पर गंभीर आपरधिक मामले दर्ज हैं। 
 

PunjabKesari


गंभीर आपराधिक मामलों में पांच साल या उससे अधिक सजा मिलने वाले अपराध और हमला, हत्या, अपहरण व ज्यादती से संबंधित अपराध शामिल हैं। गंभीर आपराधिक मामलों में भाजपा के दो, प्रगतिशील समाजवादी, सपा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक, श्रीजनता पार्टी का एक-एक प्रत्याशी शामिल है। कांग्रेस प्रत्याशियों पर गंभीर मामला दर्ज नहीं है।


PunjabKesari

6 प्रत्याशी करोड़पति
दूसरे चरण के चुनाव में 109 में से 26 प्रत्याशी ऐसे हैं जो करोड़पति हैं। कुल 24% प्रत्याशियों ने खुद को करोड़पति बताया है। इनमें भाजपा के सबसे ज्यादा सात प्रत्याशी हैं, जो दूसरे चरण की सातों सीटों पर खड़े हैं। इस तरह भाजपा के शत-प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं। कांग्रेस के सात में से 6 प्रत्याशी करोड़पति हैं। बीएसपी के पांच में से तीन और सपा, सपाक्स पार्टी, बहुजन मुक्ति पार्टी व तीसरे मोर्चे के अन्य दलाें का एक-एक प्रत्याशी करोड़पति है। 


PunjabKesari

प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 1.18 करोड़ रु.
प्रदेश के दूसरे चरण के प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 1.18 करोड़ है। इनमें भाजपा-कांग्रेस के 14 प्रत्याशी, बीएसपी और सपाक्स के 5-5 प्रत्याशी शामिल हैं। सभी दलों के प्रत्याशियों की औसत संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा है। 13 प्रत्याशियों ने अपना पैन कार्ड का ब्योरा नहीं दिया है।


PunjabKesari


इनकी संपत्ति शून्य
टीकमगढ़ से मप्र जन विकास पार्टी के प्रत्याशी नारायणदास जाटव ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है। इनके अलावा रीवा से अधिकार विकास पार्टी के प्रत्याशी बाबूलाल कोल की संपत्ति 1200 रुपए, रीवा से ही जनसम्मान पार्टी के प्रत्याशी छोटू कोल की संपत्ति 10 हजार 225 रुपए है।
 

PunjabKesari

50 प्रत्याशियों की शैक्षिक योग्यता 5वीं से 12वीं
चुनाव लड़ रहे 50 प्रत्याशी (46%) ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच बताई है, जबकि 54 प्रत्याशियों ने अपनी योग्यता स्नातक या इससे ज्यादा बताई है। तीन प्रत्याशियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता साक्षर और एक प्रत्याशी ने अपनी योग्यता निरक्षर घोषित की है।


निर्दलीय के पास सबसे ज्यादा संपत्ति

प्रत्याशी   

सीट     पार्टी    

संपत्ति

गिरिराज किशोर     खजुराहो     निर्दलीय     26 करोड़ से अधिक
 
राव उदय प्रताप सिंह     होशंगाबाद     भाजपा     15 करोड़ से अधिक
 
राजाराम त्रिपाठी     सतना     कांग्रेस     15 करोड़ से अधिक

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!