नर तेंदुए शावक ‘वीर’ की मौत, पिछले साल इलाज के लिए लाया गया था भोपाल

Edited By meena, Updated: 23 Oct, 2024 12:13 PM

male leopard cub  veer  dies

छिंडवाड़ा वन मंडल से वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में रेस्क्यू करके लाए गए नर तेंदुआ शावक वीर की मौत हो गई...

भोपाल : छिंडवाड़ा वन मंडल से वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में रेस्क्यू करके लाए गए नर तेंदुआ शावक वीर की मौत हो गई। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए 6 फरवरी 2023 में वन विहार लाया गया था। वन विहार के संचालक ने बताया कि 3 माह के नर तेंदुआ शावक ‘वीर’’ की गत दिवस मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि नर तेंदुआ शावक अत्यंत कमजोर और चलने-फिरने में असमर्थ था। उसका पिछला हिस्सा काम नहीं कर रहा था।

संचालक वन विहार ने बताया कि नर तेंदुआ शावक का वन्य-प्राणी चिकित्सक वन विहार डॉ. अतुल गुप्ता द्वारा विशेषज्ञों से परामर्श लेकर सतत उपचार किया गया। इसके बाद भी उसके आंतरिक अंगों में कमजोरी के कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ था तथा उसमें अपेक्षित सुधार भी परिलक्षित नहीं हो रहा था। उन्होंने बताया कि मृत नर तेंदुआ शावक का पोस्टमार्टम वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के वन्य-प्राणी चिकित्सक दल डॉ. अतुल गुप्ता, डॉ. हमजा नदीम और वाइल्ड लाइफ एसओएस वन विहार के वन्य-प्राणी चिकित्सक डॉ. रजत कुलकर्णी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

मृत शावक के सेम्पल एकत्रित कर परीक्षण के लिये स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक हेल्थ जबलपुर एवं डीआई लैब भोपाल भोपाल में भेजे गये हैं। पोस्टमार्टम के बाद मृत नर तेंदुआ शावक का नियमानुसार वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वरिष्ठ अधिकारियों एवं उपस्थित कर्मचारियों के समक्ष दाह संस्कार किया गया।

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!