Edited By Vikas Tiwari, Updated: 16 Oct, 2023 04:26 PM
जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में तेंदुए की आमद से स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है। तेंदुए का मूवमेंट ओंकार पर्वत पर देखा गया है। क्षेत्र के पशुपालकों का कहना है, कि तेंदुए ने पशुओं पर भी हमले किए हैं। जिसके बाद से हम सभी लगातार दहशत में है।...
खंडवा (निशात सिद्दीकी): जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में तेंदुए की आमद से स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है। तेंदुए का मूवमेंट ओंकार पर्वत पर देखा गया है। क्षेत्र के पशुपालकों का कहना है, कि तेंदुए ने पशुओं पर भी हमले किए हैं। जिसके बाद से हम सभी लगातार दहशत में है। वही तेंदुए का मूवमेंट पता चलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। पशुपालकों का कहना है, कि हमारी गायों के ऊपर तेंदुए ने हमला किया है। जिससे उन्हें मुंह पर तथा शरीर पर नाखूनों के निशान लगे हैं। वही वन विभाग के अफसरों का कहना है, कि अभी फुटप्रिंट लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। तेंदुए की पुष्टि अब तक नहीं हुई है, लेकिन ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर हम कार्रवाई कर रहे हैं। चरवाहे सुरेंद्र सिंह ने बताया कि "मैं बकरी चराने गया था। उस वक्त गाय की चीख–पुकार सुनी और पास जाकर देखा तो तेंदुए ने गाय को दबोच रखा था, फिर मैंने उसे पत्थर मारना शुरू किया तो तेंदुआ वहां से भाग गया। वहीं वन विभाग के डिप्टी रेंजर एआर खांडे ने बताया कि पशुपालकों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर तेंदुए के मूवमेंट की जांच कर रहे है। बता दे कि, कुछ दिन पहले आदिगुरु प्रतिमा पर साइट विजिट के लिए आए अफसरों की गाड़ी के सामने से तेंदुआ गुजरा था, जिसके बाद वन विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है और क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है।