MP में बढ़ा निपाह वायरस का खतरा, 2 जिलों में अलर्ट जारी

Edited By meena, Updated: 16 Jun, 2019 03:07 PM

mp threatens to raise nipah virus issuance of advisory in 2 districts

निपाह वायरस का खतरा अब मध्यप्रदेश में भी दिखने लगा है। गुना जिले में बड़ी मात्रा में चमगादड़ो की मौत होने से निपाह वायरस के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। इसको लेकर गुना एवं ग्वालियर जिले  में चिकित्सा अधिकारी ने एडवाइजरी जारी की है...

ग्वालियर: निपाह वायरस का खतरा अब मध्यप्रदेश में भी दिखने लगा है। गुना जिले में बड़ी मात्रा में चमगादड़ो की मौत होने से निपाह वायरस के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। इसको लेकर गुना एवं ग्वालियर जिले में चिकित्सा अधिकारी ने एडवाइजरी जारी की है। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों जिले में बड़ी मात्रा में चमगादड़ों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही स्वास्थ्य विभाग लगातार सतर्क है। जिले में काफी मात्रा में एतिहासिक इमारतें होने के कारण जहां हजारों की तदाद में चमगादड़ है। उन्हीं इमारतों में सरकारी ऑफिस संचालित होते है। ऐसे में स्वास्थ आधिकारी ने चमगादड़ को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। गुना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी. बुनकर ने आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि निपाह वायरस को लेकर सभी से सतर्कता बरतने को कहा गया है। पिछले दिनों यहां मरे चमगादड़ों का पोस्टमार्टम कराया गया है, उसकी रिपोर्ट का इंतजार है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari

कैसे फैलता है निपाह वायरस?
निपाह वायरस चमगादड़ों की लार से फैलता है। निपाह बहुत तेज़ी से फैलने वाला वायरस है जो जानवरों और इंसानों में गंभीर बीमारी को जन्म देता है। आम तौर पर ये वायरस इंसानों में इंफेक्शन की चपेट में आने वाली चमगादड़ों, सूअरों या फिर दूसरे इंसानों से फैलता है। निपाह वायरस से ग्रस्त लोगों से स्वस्थ व्यक्ति को दूर रहना चाहिए। यह बीमार व्यक्ति के लार से भी फैल सकता है। बता दें कि इसका कोई पुख्ता इलाज नहीं है।


 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!