Video: शुरू हुआ प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध, BJP ने CM का जलाया पुतला

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 22 Jan, 2019 02:11 PM

इंदौर, मंदसौर बड़वानी में हुई भाजपा नेताओं की हत्या के बाद अब भाजपा के तेवर और तीखे हो गए हैं। भाजपा के कार्यकर्त्ता अब सड़क पर उतर कर हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसका मिलता जुलता असर पूरे प्रदेश में देखने को मिला...

भोपाल: इंदौर, मंदसौर बड़वानी में हुई भाजपा नेताओं की हत्या के बाद अब भाजपा के तेवर और तीखे हो गए हैं। भाजपा के कार्यकर्त्ता अब सड़क पर उतर कर हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसका मिलता जुलता असर पूरे प्रदेश में देखने को मिला। यहां अलग-अलग जिलों में प्रदेश कांग्रेस की सरकार का पुतला दहन किया गया। 

PunjabKesari,Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News,  Bhopal Hindi Samachar, Breaking Hindi news, Political news, Congress, BJP, Latest news, Punjab kesari

रतलाम
जिले में कांग्रेस के विरोध में भाजपा ने छत्रीपुल अम्बेडकर सर्कल के पास प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। पुतला लाने से लेकर आग लगाने तक सब कुछ पुलिस की मौजूदगी में हुआ लेकिन पुलिस उन्हें रोकने की बजाए तमाशा देखती रही। वहीं कार्यकर्ताओं ने मुख्य सड़क पर भभकती आग को बुझाने लगी फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को फटकारते लगाते हुए पाइप तक छीन लिए।

PunjabKesari

मंदसौर
यहां भी नगर पालिका मंदसौर के पास बीजेपी ने सोमवार को सीएम कमलनाथ का पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया। इस दौरान बीजेपी  नेताओं ने प्रदेश सराकर पर संगीन आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। सांसद सुधीर गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ प्रदेश पर ध्यान न देते हुए अपने निजी व्यवास्या पर ध्यान दे रहे हैं। जिसके चलते प्रदेश की व्यवस्था ढ़ीली हो गई है। इसके साथ मंदसौर में हुई बीजेपी नेता की हत्या मामले में उन्होंने उचित जांच की मांग भी की है।

PunjabKesari

खंडवा
जिले में भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार का पुतला जला कर अपना विरोध दर्ज कराया गया। पुतला दहन के आयोजन में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खंडवा लोकसभा सीट से संसद नंदकुमार सिंह ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तो मतदान की सिहाई भी ऊँगली पर से मिटी नहीं हैं और कानून व्यवस्था का हाल बुरा हो गया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेकसूर लोगों को मारा जा रहा हैं। इस से साफ पता चलता है की अपराधियों को कांग्रेस का खुला समर्थन प्राप्त हैं। जिस तरह से ये सरकार चल रही हैं वो खुद ही भरभरा कर गिर जाएगी।

PunjabKesari

रीवा
यहां भी मध्य प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी  द्वारा प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध किया गया | भाजपा के कार्यकताओ ने कांग्रेस और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की |  इस दौरान भाजपा के विधायक ,सांसद व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!