Edited By Vikas Tiwari, Updated: 21 Aug, 2021 06:48 PM
मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा पर्यटकों के लिए पसंदीदा जगह है। ओरछा की ऐतिहासिक धरोहरों ने एक बार फिर फिल्मकारों को अपनी ओर आकर्षित किया है। एक बार फिर देश के जाने माने फ़िल्म निर्माता, निर्देशक मणिरत्नम ने ओरछा की ओर अपना रुख...
निवाड़ी (कृष्ण कांत बिरथरे): मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा पर्यटकों के लिए पसंदीदा जगह है। ओरछा की ऐतिहासिक धरोहरों ने एक बार फिर फिल्मकारों को अपनी ओर आकर्षित किया है। एक बार फिर देश के जाने माने फ़िल्म निर्माता, निर्देशक मणिरत्नम ने ओरछा की ओर अपना रुख किया है। वह अपनी 2022 में रिलीज होने वाली फ़िल्म ‘पोनियिन सेलवन’ की शूटिंग के लिए इन दिनों पूरी टीम के साथ ओरछा में हैं। यह मुख्यत साउथ इंडियन फिल्म है। जिसका बजट करोड़ों रूपये बताया जा रहा है। इस फिल्म में मुख्य तौर पर साउथ के सुपरस्टार विक्रम, ऐश्वर्या, तृषा और प्रकाश राज हैं।
इसके पहले भी मणिरत्नम अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अभिनीत रावण फिल्म की शूटिंग ओरछा में कर चुके हैं। ओरछा की ऐतिहासिक धरोहरें और प्राकृतिक सौंदर्य ने हमेशा बॉलीवुड, हॉलीवुड दोनों को अपनी और आकर्षित किया है। इसके पहले यहां द लवर, हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी, केरी ऑन सहित तमाम धारावाहिक और विज्ञापानों की शूटिंग हो चुकी है।