Edited By suman, Updated: 05 Nov, 2018 06:38 PM
नेशनल हाइवे क्रमांक-तीन पर बादलखेड़ी जोड़ पर दोपहर करीब तीन बजे एक बुलेरो कार वाले ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने करीब 10 किमी पीछा कर कार को पकड़ा।
पुलिस...
राजगढ़: नेशनल हाइवे क्रमांक-तीन पर बादलखेड़ी जोड़ पर दोपहर करीब तीन बजे एक बुलेरो कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने करीब 10 किमी पीछा कर कार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार बाइक सवार 50 वर्षीय शिवलाल निवासी बेलास की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर बैठे 30 वर्षीय चैनसिंह निवासी बेलास घायल हो गया। दोनों खुजनेर के पास स्थित भीलखेड़ी से लौट रहे थे। सामने से आई कार (एमपी42बीसी1093) ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
श्मशान के रास्ते पर पकड़ी कार
थाना प्रभारी शैलेष कर्नाकट ने बताया कि टक्कर मारने के बाद चालक रफ्तार से गाड़ी भगा ले गया। इस पर हमने उसका पीछा गया। वह ओढ़पुर, सेलापानी होते हुए नाईहेड़ा के रास्ते से जाने लगा। नाईहेड़ा का रास्ता बंद होने पर चालक रिस्क लेकर खेड़ी वाले रास्ते से भाग निकला। फिर भी उसका पीछा किया, वह शमशान वाले रास्ते पर पानी भरा होने की स्थिति में फंस गया और पकड़ा गया।