कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भाजपा में शामिल, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Edited By meena, Updated: 14 Feb, 2024 06:51 PM

pandhurna many senior congress leaders join bjp

प्रदेश कार्यालय में आज भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पांढुर्ना के कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए...

पांढुरना (पंकज मदान): प्रदेश कार्यालय में आज भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पांढुर्ना के कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मध्य प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री हीतान्नद शर्मा, जिला पांढुरना अध्यक्ष एड वैशाली महाले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजेय धवले की उपस्थिति में पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश पद्ममाकर एवम एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष राहुल टोम्पे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया और बधाई दी।

पांढुर्ना के पूर्व जनपद अध्यक्ष व वर्तमान सांसद प्रतिनिधि गणेश पदमाकर, नगर कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष राहुल टोम्पे, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता दादु सांबारे,  हर्षद पोपली,  टीनु बालपाण्डे,  रजत,  गोपाल रोडे़,  बालक गोंडे,  रविन्द्र कामड़े,  कुंवरलाल चौधरी एवं ओमप्रकाश वधवा सहित युवक कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं पांढुर्ना जिला अध्यक्ष एड वैशाली महाले प्रदेश प्रवक्ता अजेय धवले सौसर से योगेश सोनेकर उपस्थित थे।

जिला पांढुरना आज मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मध्य प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री हीतान्नद शर्मा, जिला पांढुरना अध्यक्ष एड वैशाली महाले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजेय धवले की उपस्थिति में पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश पद्ममाकर एवम एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष राहुल टोम्पे ने भारतीय जनता पार्टी पांढुरना जिला अध्यक्ष एड वैशाली महाले की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया और बधाई दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!