छतरपुर के आदित्य अग्रवाल बने यूनिवर्सिटी के टॉपर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित
Edited By meena, Updated: 19 Dec, 2023 07:18 PM
छतरपुर के आदित्य अग्रवाल ने यूनिवर्सिटी में 2023 बैच में टॉप किया है। आदित्य को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है।
छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर के आदित्य अग्रवाल ने यूनिवर्सिटी में 2023 बैच में टॉप किया है। आदित्य को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है।
बता दें कि आदित्य आईआईटी खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक कर रहे हैं। वे छतरपुर के रहने वाले सीताराम-सविता अग्रवाल के पुत्र हैं। यहां बता दें कि आदित्य ने न सिर्फ परिवार, समाज, बल्कि समूचे छतरपुर और बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है।
छतरपुर शहर के गल्ला मंडी निवासी श्यामा चरण अग्रवाल के पौत्र और सीताराम-सविता अग्रवाल के पुत्र आदित्य अग्रवाल ने यूनिवर्सिटी में 2023 बैच में टॉप किया है। आदित्य को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।