राजनांदगांव: बंद फैक्ट्री में बनाया जा रहा था अवैध गुटखा, 82 लाख का सामान जप्त

Edited By meena, Updated: 28 Nov, 2022 05:03 PM

rajnandgaon illegal gutkha was being made in a closed factory

सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जोरातराई के पास बंद फैक्ट्री में पुलिस ने दबिश देकर लगभग 82 लाख का अवैध गुटका सहित अन्य सामान जब्त किया है। जिसके बाद गुटका व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। नशा उन्मूलन अभियान एवं अवैध गतिविधियों

राजनांदगांव(बसंत शर्मा): सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जोरातराई के पास बंद फैक्ट्री में पुलिस ने दबिश देकर लगभग 82 लाख का अवैध गुटका सहित अन्य सामान जब्त किया है। जिसके बाद गुटका व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। नशा उन्मूलन अभियान एवं अवैध गतिविधियों के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के नेतृत्व में शाम 5-30 बजे सोमनी थाना, कोतवाली थाना, लालबाग एवं सायबर सेल की टीम गठित कर संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना सोमनी क्षेत्रन्तर्गत ग्राम जोरातराई कोपेडीह मार्ग पुलिया के पास में बंद फैक्ट्री में अवैध रूप से गुटखा तंबाकू/जर्दा युक्त (सितार व अन्य कंपनी का गुटखा) बनाने की फैक्टरी संचालित किया जा रहा था। जिसे घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।

PunjabKesari

मौके पर सुपरवाइजर भंवर लाल चैधरी पिता स्व0 धानीराम चैधरी उम्र 45 साल साकिन मांजी थाना डेगाना जिला नागोर राजस्थान से मौके धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया गया। जिसके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं करने पर थाना सोमनी 0/22 धारा 102 जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए घटना स्थल से गुटका केमिकल तरल पदार्थ, कटिंग सुपारी, बिड़ी पत्ती तंबाकू, गुटखा मसाला पाउडर, केसर युक्त गुटखा, ठंडाई केसर युक्त गुटखा, परप्यूम तरल पदार्थ, जर्दा, कत्था पाउडर, कत्था चूना पदार्थ से तैयार केसर युक्त पाउच, सितार पाउच के प्लास्टिक रोल, सितार पैकिग गुटखा जिसकी कीमती लगभग 8214819/- रूपए को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!