Edited By meena, Updated: 16 Aug, 2023 12:05 PM
उज्जैन में नवनिर्मित महाकाल लोक में कार ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है...
उज्जैन(विशाल सिंह): उज्जैन में नवनिर्मित महाकाल लोक में कार ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब कोई भी व्यक्ति महाकाल लोक का भ्रमण करने के दौरान कार नहीं ले जा पाएगा। उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं कि महाकाल लोक में कोई भी व्यक्ति कार नहीं ले जा पाएगा। अगर ऐसा कोई करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
बता दें कि, विगत दिनों प्रतिबंधित महाकाल लोक क्षेत्र में एक धार निवासी युवक द्वारा अपनी कार को महाकाल लोक में से मानसरोवर गेट तक ले जाया गया था जो कि प्रतिबंधित क्षेत्र है। वहां तक ले जाना प्रतिबंध है।
इसके बावजूद भी धार निवासी एक युवक जिसका नाम मुकेश गौतम बताया जा रहा है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि युवक का सीसीटीवी सामने आए युवक को महाकाल लोक में प्रतिबंध कर दिया गया है। युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।