Edited By suman, Updated: 06 Jan, 2019 10:40 AM
मध्य प्रदेश में जबलपुर के आरटीओ संतोष पॉल को एक अज्ञात शख्स ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद आरटीओ ने सिविल लाइन थाने में फोन नंब
भोपाल: मध्य प्रदेश में जबलपुर के आरटीओ संतोष पॉल को एक अज्ञात शख्स ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद आरटीओ ने सिविल लाइन थाने में फोन नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत दर्ज करने के बाद धमकी देने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
संतोष पॉल जनवरी 2018 से जबलपुर में पदस्थ हैं और बखूबी अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। कई बार उन्होंने रसूखदार लोगों के खिलाफ भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की है। दो दिन पहले एक अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल नंबर से उन्हें कॉल आया। जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि हम तुम्हें गोली मार देंगे। यह कहने के बाद फोन काट दिया गया।
आरटीओ संतोष पॉल ने इसे किसी की शरारत समझकर नजर अंदाज कर दिया। इसके कुछ मिनट बाद ही दोबारा फोन आया और फोन करने वाले ने यही बात दोहराई। इसके बाद आरटीओ ने थाने में एफआईआर दर्ज कराकर मामले को पुलिस के संज्ञान में दे दिया है। बहरहाल संदेह के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में भी लिया है। लेकिन पूछताछ के बाद ही उनके संबंध में खुलासा किया जाएगा कि धमकी देने वाले यही शख्स वही हैं या कोई और।