Edited By Vikas Tiwari, Updated: 09 Sep, 2023 02:43 PM
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि हम और आप कांग्रेस की बात कम करें तो अच्छा होगा। जन आशीर्वाद में अपने पोस्टर लगवाना, नारेबाजी करना, ये कांग्रेस वालों का नाटक है। कमलनाथ जी कहते हैं की चुनाव...
ग्वालियर (अंकुर जैन): केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि हम और आप कांग्रेस की बात कम करें तो अच्छा होगा। जन आशीर्वाद में अपने पोस्टर लगवाना, नारेबाजी करना, ये कांग्रेस वालों का नाटक है। कमलनाथ जी कहते हैं की चुनाव प्रजातंत्र का एक उत्सव है। तो फिर कांग्रेस उत्सव में पथराव क्यों करती है।
सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सदैव दूसरों की लकीर को काटने की रही है। अब कांग्रेस फिर लाडली बहन योजना की नकल कर रही है। कांग्रेस का ये काम बन चुका है की हर चीज का विरोध करो। सनातन धर्म को नष्ट करो, यही इनकी सोच औऱ विचारधारा है। इनके सहयोगी दल कहते हैं की सनातन धर्म HIV की तरह है सबसे बेकार धर्म है। इसे संपूर्ण रूप से खत्म कर देना चाहिए। विदेश में जाकर ये देश की आलोचना करते हैं। यही नहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A को घमंडिया करार दिया है।