आत्महत्या करने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा शख्स, हालत गंभीर, मच गया हड़कंप

Edited By meena, Updated: 02 May, 2024 04:05 PM

man attempts suicide at bhopal railway station

भोपाल जंक्शन पर गुरुवार को बड़ा हादसा देखने को मिला...

भोपाल (विनीत पाठक): भोपाल जंक्शन पर गुरुवार को बड़ा हादसा देखने को मिला। इस दौरान रेलवे स्टेशन की सुरक्षा की बड़ी चूक सामने आई। जहां प्लेटफार्म पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर एक व्यक्ति ने हाईटेंशन तारों को पकड़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। हादसे में युवक बुरी तरह झुलस गया। हालांकि उस पर नजर पड़ते ही रेलवे अधिकारियों ने तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि अचानक एक व्यक्ति प्लेटफार्म पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया और हाई टेंशन तारों को पकड़ लिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता वह बुरी तरह झुलस गया। जिसे उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारण अज्ञात है। जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिरकार व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!