Digvijay की सजा को Suveg rathi ने बता दिया MP सरकार और RSS का plan! बोले- कुछ भी हो, दिग्विजय झुकेंगे नहीं..

Edited By meena, Updated: 28 Mar, 2022 02:09 PM

suveg rathi told digvijay s punishment the plan of mp government and rss

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित 6 लोगों को एक साल की सजा और पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भारतीय युवा कांग्रेस के नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर सुवेग राठी ने संघ और सरकार को इस पूरी साजिश का...

इंदौर(सचिन बहरानी): पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित 6 लोगों को एक साल की सजा और पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भारतीय युवा कांग्रेस के नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर सुवेग राठी ने संघ और सरकार को इस पूरी साजिश का कर्ताधर्ता बताया है।

PunjabKesari

मामला 2011 का जब 16 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर कुक्षी ज़िला धार में शाम को जानलेवा पथराव कर हमला होता है। उस घटना की पुनरावृत्ति अगले ही दिन 17 जुलाई को सुबह उज्जैन में फिर से उन पर हमला कर घटित होती है और शाजापुर में भी रात्रि में करने की कोशिश होती है। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस के नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर सुबह राठी ने सरकार की साजिश बताते हुए दिग्विजय सिंह को गलत तरीके से इस केस में फंसाने की बात कही है।

PunjabKesari

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उस वक़्त जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त थी। उनकी जान माल की सुरक्षा करना तत्कालीन भाजपा सरकार के पुलिस-प्रशासन की सिर्फ़ जवाबदारी ही नहीं उनका कर्तव्य व दायित्व भी था जिसमें वो पूर्ण रूप से विफ़ल साबित हुए। सरकार ने उनके ख़िलाफ़ ही राजनीतिक षड्यंत्र के तहत दबावपूर्वक एफ़आईआर दर्ज करा कर सज़ा करायी है। भाजपा सरकार के पुलिस-प्रशासन की निर्बलता का यह सबसे बड़ा जीता जागता ज्वलंत उदाहरण व प्रमाण हैं।

PunjabKesari

सुवेग राठी ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट को रिट्विट करते हुए सरकार को घेरा और लिखा कि सही कहा गया है कि सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं… @digvijaya_28 ने सदैव जनता की आवाज़ को बुलंद किया हैं। बीजेपी सरकार दबाने का कितना ही प्रयास कर ले। जनता के हित में उनकी आवाज़ को हमेशा बुलंद करते रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!