Edited By Himansh sharma, Updated: 08 Mar, 2024 04:37 PM
दमोह जिले में देहात थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने एक व्यक्ति की हत्या कर दी।
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में देहात थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। आपको बता दें की घटना बालाकोट गांव की है। यहां पर एक घर में चोरी करने के लिए 5 अज्ञात चोर घुसे और एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। 55 वर्षीय दामोदर बंसल घर में अकेले सो रहे थे। घर के बाकी के सदस्य किसी काम से दमोह जिला अस्पताल गए थे।
चोरों ने पहले दामोदर को पकड़ा और उसके मुंह में कपड़ा डाला और उसके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद चोर घर में रखा जेवर और रुपए चोरी करके ले गए हैं। आरोपियों ने दामोदर के मुंह पर कपड़ा डाल दिया था और उसको उसी स्थिति में छोड़कर चले गए। सुबह जब परिवार घर पर आया तो देखा कि दामोदर मृत अवस्था में पलंग पर पड़ा हुआ था और उसके नाक से खून निकल रहा था सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही एसपी सुनील तिवारी भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस का कहना है कि अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। चोरों की संख्या 5 बताई जा रही है। पुलिस जानकारी जुटा रही है, इस घटना के बाद गांव में भी दहशत का माहौल है और मृतक के परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।