Edited By Vikas Tiwari, Updated: 02 Apr, 2021 05:57 PM
इंदौर के MG रोड पुलिस ने कमिश्नर कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित कर्मचारी ने एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाकर उस पर अश्लील वीडियो के साथ कमिश्नर के ट्रांसफर तक की धमकी दी। वहीं पुलिस ने आरोपी...
इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के MG रोड पुलिस ने कमिश्नर कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित कर्मचारी ने एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाकर उस पर अश्लील वीडियो के साथ कमिश्नर के ट्रांसफर तक की धमकी दी। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामला एमजी रोड थाना क्षेत्र के कमिश्नर कार्यलय का है। यहां कमर्चारियों ने शिकायत दर्ज करवाई कि एक अधिकारी ने व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाकर उसमें सभी कमर्चारियों को जोड़ा। जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। जिसके बाद अधिकारी ने उसमें अश्लील फिल्में डालने लगा, और मना करने पर ट्रांसफर करने की धमकी देने लगा। वहीं जब इसकी शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मामले में पुलिस ने आरोपो को मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।