दिग्विजय सिंह कोई पंडित नहीं...प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त पर सवाल उठाने पर विजयवर्गीय ने पूर्व सीएम को घेरा

Edited By meena, Updated: 13 Jan, 2024 02:29 PM

vijayvargiya targeted former cm digvijay singh

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है...

इंदौर(सचिन बहरानी): अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है। उसके पूर्व देश भर में उत्सव का माहौल है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर के सभी मंदिरों की साफ सफाई की जाएगी और मंदिरों को रंग रोगन कर उन्हें रोशनी से सजाया जाएगा। वही सभी मंदिरों में सवा करोड़ दीप प्रज्जवलित किए जायेंगे। वही इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला ने पाटनीपुरा स्थित सांई मंदिर और गौ शाला में साफ सफाई की। इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया।

PunjabKesari

वही अयोध्या में राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा मूहर्त को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा - दिग्विजय सिंह कोई पंडित नहीं है, लेकिन महापंडितों और कर्म कंडित पंडितों ने यदि मुहर्त निकाला है तो वह शुभ ही होगा। दिग्विजय सिंह कोई पंडित नहीं है।

PunjabKesari

वही अयोध्या में भगवान राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा के नियंत्रण को कांग्रेस द्वारा अस्वीकार करने कर उन्होंने कहा कांग्रेस ने कभी भगवान राम के अस्तित्व को स्वीकारा ही नहीं था। इसलिए उनके इस फैसले पर ताजुब नहीं करना चाहिए। यही वजह थी कि सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस ने 25 वकीलों की फौज खड़ी कर भगवान राम के अस्तित्व को नकारा था। लेकिन आने वाले दिनों में देश की जनता कांग्रेस को इसका जवाब देगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!