Edited By Devendra Singh, Updated: 09 Aug, 2022 01:47 PM
पानी की टंकी में जलती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस अज्ञात युवक की शिनाख्त के लिए कार्रवाई कर रही है।
दमोह (इम्तियाज चिश्ती): दमोह में एक अज्ञात युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना सागर नाका क्षेत्र के मुश्किबाबा क्षेत्र की है। यहां पानी की खाली टंकी में जलने की बू आने के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सागर नाका चौकी पुलिस की दी। यहां मौके पर पहुंची पुलिस ने टंकी में लगी हुई आग को बुझाया और देखा तो किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश जल रही थी।
धुएं की बू आने के बाद हुआ खुलासा
बुरी तरह से जल जाने पर चेहरे से मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद सागर नाका चौकी प्रभारी गरिमा सिंह ने बताया की यह आग दोपहर के करीब 2:00 बजे से जल रही है। लेकिन ड्रम से मास की तरह जलने की बदबू आने के इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोग दहशत में आ गए हैं।
मृतक की नहीं हो पाई शिनाख्त
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय में बने शव ग्राम में रखवा दिया है। जहां मृतक की शिनाख्त के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। वहीं पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।