रेप केस में फरार कांग्रेस MLA के बेटे की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने ईनामी राशी बढ़ाकर 15 हजार की

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 16 Oct, 2021 05:36 PM

youth congress leader accused of rape police increased prize money

बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के फरार बेटे करण मोरवाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुक्रवार को बड़नगर इलाके में 20 वीं बार छापेमारी कार्रवाई की। लेकिन दुष्कर्म में फरार आरोपी करण पुलिस के हाथ नहीं लगा। मोरवाल पर इंदौर पुलिस द्वारा पहले 5...

इंदौर (सचिन बहरानी): बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के फरार बेटे करण मोरवाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुक्रवार को बड़नगर इलाके में 20 वीं बार छापेमारी कार्रवाई की। लेकिन दुष्कर्म में फरार आरोपी करण पुलिस के हाथ नहीं लगा। मोरवाल पर इंदौर पुलिस द्वारा पहले 5 हजार के इनाम घोषित की गई थी, लेकिन अब इनाम की राशि बढ़ाकर 15 हजार कर दी गई है। वहीं करण मोरवाल की संपत्ति को कुर्क करने के लिए एक और आवेदन कोर्ट में जल्द लगाया जाएगा। जिससे कि आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ सके।

PunjabKesari, Congress MLA, Karan Morwal, Youth Congress leader, Congress, accused of rape, Indore Police

गौरतलब है कि इंदौर जिला न्यायालय द्वारा 28 सितंबर तक कोर्ट के सामने पेश न होने की सूरत में करण मोरवाल की संपत्ति को कुर्क करने के JMFC कोर्ट ने आदेश दिए थे, लेकिन हाई कोर्ट ने इस आदेश को खारिज कर दिया। लंबे समय से फरार आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज है। आदेश ख़ारिज होने के बाद से ही पुलिस अलग-अलग शहरो में जाकर करण की तलाश कर रही है। कल भी इंदौर पुलिस की एक टीम करण के बड़नगर स्थित घर पर पहुंची थी। लेकिन वह वहां नहीं मिला। पुलिस को आशंका है की करण देश छोड़ भाग सकता है। हालांकि लुकआउट नोटिस जारी करने पर पुलिस को पता चला है कि अब तक करण का पासपोर्ट नहीं बना है। इसलिए उसके नेपाल भागने की ज्यादा संभावना है। जिसके चलते मध्यप्रदेश की इंदौर पुलिस बॉर्डर पर निगरानी रख रही है। वहीं फरारी के दौरान फरार आरोपी करण मोरवाल की मदद करने वाले मददगारों पर भी पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। 

PunjabKesari, Congress MLA, Karan Morwal, Youth Congress leader, Congress, accused of rape, Indore Police

आपको बता दें की बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर कांग्रेस कार्यालय में कामकाज संभालने वाली 27 वर्षीय महिला ने 2 अप्रैल 2021 को महिला पुलिस थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता पिछले साल दिसंबर में करण के संपर्क में आई थी। दोनों की दोस्ती हुई। धीरे-धीरे वॉट्सऐप और मोबाइल पर बातें होने लगीं। पीड़िता के अनुसार, करण कई बार उससे मिलने इंदौर भी आया। इस दौरान इंदौर बाइपास स्थित होटल में उसे प्रपोज किया और शादी करने का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो करण ने उसे आश्वासन दिया कि वह जल्दी ही उसके साथ शादी कर लेगा। इसके बाद करण समय-समय पर शादी का आश्वासन देकर उसके साथ संबंध बनाए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!