Edited By meena, Updated: 30 Jul, 2022 07:03 PM
छत्तीसगढ़ की बेटियां देश विदेश में नाम रोशन कर रही है। अबकी बार महज 5 साल की अमायरा अग्रवाल ने एक बड़ा कीर्तिमान गढ़ा है। राजधानी रायपुर में रहने वाली 6 साल की अमायरा ने गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
रायपुर(शिवम दुबे): छत्तीसगढ़ की बेटियां देश विदेश में नाम रोशन कर रही है। अबकी बार महज 5 साल की अमायरा अग्रवाल ने एक बड़ा कीर्तिमान गढ़ा है। राजधानी रायपुर में रहने वाली 6 साल की अमायरा ने गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। रायपुर में रहने वाली 6 साल की अमायरा अग्रवाल में एक खास हुनर है, अमायरा ने महज पासपोर्ट देखकर 1 मिनट में 61 देशों के नाम बता कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। अमायरा पासपोर्ट देखकर पहचान लेती हैं कि पासपोर्ट किस देश का है। जिसके बाद उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इस उपलब्धि के साथ ही यह बच्ची सबसे कम उम्र की रिकॉर्ड होल्डर भी बन गई है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और अमायरा के इस हुनर को सुनकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है और उसकी काबिलियत देखकर हैरान रह जाता है। अमायरा की मां सोनम अग्रवाल ने बताया कि वो अभी बहुत छोटी है लेकिन उसे नई नई चीज़ें करना पसंद है और उसकी याददाश्त बहुत तेज है जो अमायरा को एक बार याद हो जाता है।
उसे वो कभी नहीं भूलती फिलहाल केजी-2 में पढ़ाई कर रही है। इसके बाद हमने अमायरा की तीन महीने की तैयारी कराई जिसके बाद हमारी बेटी ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उसकी इस उपलब्धि पर पूरा परिवार खुश है।
देशभर के बच्चों के बीच हुआ था ये कॉम्पिटिशन
देशभर के बच्चों में हुआ था। कंपटीशन 6 साल की अमायरा अग्रवाल छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी बच्ची है, जिसने इतनी छोटी सी उम्र में ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बनने का रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि अमायरा कंपटीशन देश के प्रतिभाशाली बच्चों में था। जिसमें अमायरा सफल रही। कंपटीशन के दौरान अमायरा ने एक मिनट में 61 देशों के नाम पासपोर्ट देखकर फटाफट बता दिया। जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। अमायरा की इस उपलब्धि पर प्रदेशभर से उसे बधाइयां मिल रही हैं।