Edited By meena, Updated: 02 Feb, 2021 10:31 AM
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार कोरोना काल में रात दिन काम करने वाले पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को कर्मवीर पदक से सम्मानित करेंगी। जिसे लेकर मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने एक विज्ञप्ति पत्र पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल और महानिदेशक होमगार्ड...
भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार कोरोना काल में रात दिन काम करने वाले पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को कर्मवीर पदक से सम्मानित करेंगी। जिसे लेकर मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने एक विज्ञप्ति पत्र पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल और महानिदेशक होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा मुख्यालय जबलपुर कैंप भोपाल के नाम जारी किया है।
गृह विभाग द्वारा जारी पत्र में लिखा है कि 2020 में कोरोना महामारी से उत्पन्न संकट के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले मध्यप्रदेश राज्य के पुलिस और नगर सेना के अधिकारियों/कर्मचारियों को कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित किए जाने की स्वीकृति दी है।
इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि यह पदक का मोनो परिषद अ एवं ब के अनुसार होगा और अधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने का प्रारूप स अनुसार रहेगा। वहीं उक्त कार्य पर होने वाले व्यय मांग संख्या-03-2055-109 पुलिस योजना क्रमांक-4491 सामान्य ज्ञान (जिला स्थापना) 14-000 पारितोषिक पुरस्कार मध्य के अंतर्गत विकलनीय होगा। जिसके लिए मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी स्वीकृति दे दी है।