पूर्व CM कैलाश जोशी का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार, शिवराज-तोमर ने दिया कंधा

Edited By Jagdev Singh, Updated: 25 Nov, 2019 07:38 PM

former cm kailash joshi cremated native village shivraj tomar shoulder

बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कैलाश जोशी का पार्थिव शरीर सोमवार शाम को पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके पैतृक गांव हाट पिपल्या में उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्व. जोशी के बेटे व पूर्व मंत्री दीपक जोशी और उनके छोटे भाई योगेश...

देवास: बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कैलाश जोशी का पार्थिव शरीर सोमवार शाम को पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके पैतृक गांव हाट पिपल्या में उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्व. जोशी के बेटे व पूर्व मंत्री दीपक जोशी और उनके छोटे भाई योगेश जोशी ने चिता को मुखाग्नि दी।

पूर्व सीएम स्व. कैलाश जोशी का सोमवार को उनके गृह ग्राम हाट पिपल्या में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्व. जोशी को अंतिम विदाई दी गई। उनकी शवयात्रा जब गांव में निकली तो पूरे रास्ते उनके पार्थिव शरीर पर गांव वालों ने फूल बरसाकर अपने दिवंगत नेता को विदाई दी।

PunjabKesari

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी को राजनीति का संत माना जाता रहा है। उनके अंतिम संस्कार में बीजेपी और कांग्रेस के नेता शामिल हुए। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। इस मौके पर पार्टी महासचिव कैलाश जोशी, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, कमल पटेल, संगठन मंत्री सुहास भगत, सुदर्शन गुप्ता, नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल सहित बड़ी तादाद में पार्टी के नेता-कार्यकर्ता और जनता मौजूद थी। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा स्व. जोशी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

PunjabKesari

भारतीय जनता पार्टी अपने नेता कैलाश जोशी की लिखी डायरी का प्रकाशन कराएगी। पार्टी ने बताया कि स्व. जोशी का चिंतन बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए प्रकाश पुंज का काम करेगा। हाटपिपलिया के शांतिवन में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के अंतिम संस्कार वाली जगह पर स्मारक बनाया जाएगा। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने 1 एकड़ जमीन देने का ऐलान किया है। इस स्थान पर स्व. जोशी के बेटे दीपक जोशी और परिवार स्मारक का निर्माण कराएगा। इसमें मध्य प्रदेश सरकार मदद करेगी।

भारतीय जनता पार्टी के पुराने और खाटी नेता कैलाश जोशी का रविवार को भोपाल में निधन हो गया था। वो 91 साल के थे। वो तीन साल से बीमार चल रहे थे। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर पहले पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया और फिर वहां से हाट पिपल्या के लिए अंतिम यात्रा रवाना हुई थी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!