झूठा निकला गैंगरेप का केस! DNA टेस्ट में खुलासा, रेप हुआ ही नहीं, महिला के दामाद के साथ थे संबंध

Edited By meena, Updated: 29 Oct, 2021 05:42 PM

gang rape case turned out to be false revealed in dna test

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक महिला ने अपने अवैध संबंध छिपाने के लिए 4 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगा दिया। एफआईआर के बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन डीएनए टेस्ट से एक बड़ा खुलासा हुआ। इसमें जो खुलासा हुआ बैहद हैरान कर देने वाला था।...

अशोकनगर: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक महिला ने अपने अवैध संबंध छिपाने के लिए 4 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगा दिया। एफआईआर के बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन डीएनए टेस्ट से एक बड़ा खुलासा हुआ। इसमें जो खुलासा हुआ बैहद हैरान कर देने वाला था। महिला के अपने दामाद के साथ अवैध संबंध थे इन्हें छिपाने के लिए उसने चारों पर झूठे आरोप लगाए थे। सच सामने आने के बाद महिला और उसके दामाद को 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, 46 वर्षीय महिला के पति की 2011 में मौत हो गई थी। अस बीच महिला के अपने दामाद के साथ अवैध संबंध बन गए। लेकिन आस पड़ोसी अक्सर महिला और उसके दामाद के साथ झगड़ा करते। उनको सबक सिखाने के लिए महिला ने 2014 में चारों पड़ोसियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया, लेकिन आरोपी पड़ोसियों ने महिला का डीएनए टेस्ट कराने पर जोर दिया। महिला की मेडिकल जांच में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की पुष्टि हुई, लेकिन आरोपियों के डीएनए टेस्ट में महिला के सैंपल से मिलान नहीं हुआ। इसके बाद गिरफ्तार आरोपियों ने महिला के दामाद का भी डीएनए टेस्ट कराने की अपील की। इसकी रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ कि महिला और उसके दामाद के बीच शारीरिक संबंध बने थे।

PunjabKesari

रिपोर्ट आने के बाद पुलिस हक्की बक्की रह गई इसके बाद पुलिस ने दामाद गोपाल रजक को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने महिला के साथ संबंध होने की बात कबूल कर ली। जांच करने वाले पुलिस अधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि महिला ने रंजिश के चलते पड़ोसियों पर झूठे आरोप लगाए थे। वहीं पूछताछ में भी कई गवाहों ने भी अपनी गबाही आरोपियों के पक्ष में दी थी। उनका कहना था चारों आरोपी एक साथ मौजूद नहीं थे, लेकिन फिर भी पुलिस ने डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने तक इंतजार किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!