MP में बड़ा हादसा, करौली माता मंदिर दर्शन करने जा रहे 17 श्रद्धालु चंबल नदी में बहे, 2 के शव मिले
Edited By meena, Updated: 18 Mar, 2023 01:29 PM

राजस्थान में करौली माता मंदिर में दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालु चंबल नदी में बह गए
शिवपुरी/ श्योपुर : मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बड़ा हादसा हो गया। जहां राजस्थान में करौली माता मंदिर में दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालु चंबल नदी में बह गए। बताया जा रहा है कि हादसा श्योपुर के ग्राम टेंटरा के पास हुआ। जहां चंबल नदी पार करते समय मगरमच्छ के हमले के दौरान भगदड़ मच गई। इसी दौरान 17 श्रद्धालु पानी में बह गए। जिनमें से 9 लोग सुरक्षित हैं। 1 महिला समेत 2 के शव निकाले जा चुके हैं, 6 श्रद्धालु अब भी लापता हैं। जिनका रेस्क्यू जारी है।

चीख पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को हादसे की सूचना दी। चंबल नदी में स्थानीय गोताखोर फिलहाल यात्रियों की तलाश कर रहे हैं। घटना मुरैना, श्योपुर और राजस्थान के बॉर्डर पर टेंटरा थाना इलाके के राडीराधेन चंबल घाट पर हुई। सभी शिवपुरी जिले के तेंदुआ थानाक्षेत्र के चिलावद गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
बीरपुर और मुरैना जिले के टेंटरा थाने से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। टेंटरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र मालवीय ने बताया कि सभी श्रद्धालु एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान मगरमच्छ ने हमला कर दिया और भगदड़ मच गई। घटनास्थल पर कोई पुल या नाव की व्यवस्था नहीं है।
Related Story

महाकाल मंदिर के पास भस्म आरती के दौरान खुदाई में मिला प्राचीन शिवलिंग, पूजा-पाठ शुरू, श्रद्धालुओं...

MP में फिर कमल खिलाने के लिए इंदौर मे जुटे MP, छतीसगढ़ के कद्दावर नेता,संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति...

राहुल गांधी मानहानि केस: क्या लिया जाएगा आवाज का नमूना? MP-MLA कोर्ट में बहस पूरी, 2 मई को आएगा...

MP के बाद गुजरात में बड़ा हादसा: बांध में डूबा एक ही परिवार, पिता और दो बेटों समेत 3 की मौत, 1 अभी...

काशी विश्वनाथ मंदिर में सीएम Yogi Adityanath और Nitin Nabin ने किया दर्शन-पूजन

MP में निगम मंडलों की नियुक्तियों पर आया नया अपडेट! जानिए अब कहां फंसा पेच

MP में भीषण गर्मी का कहर! इंदौर समेत इन जिलों में छुट्टियों का ऐलान, आदेश जारी

Electricity bill increase! MP में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, कंपनी ने चुपचाप बढ़ा दिए दाम

अपनी ही MLA पत्नी पर आगबबूला हो गए पूर्व MP,बोले-मेरा घर छोड़ा अब कांग्रेस भी छोड़ दो,BJP नेता के...

केरल पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 17, अब भी 4 लोग लापता