कांग्रेस पर जमकर बरसे राजनाथ सिंह, बोले- इंदिरा गांधी ने कुर्सी बचाने के लिए लगाई थी इमरजेंसी

Edited By meena, Updated: 11 Apr, 2024 06:47 PM

rajnath singh lashed out at congress in satna

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मध्य प्रदेश के सतना में भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह के लिए चुनावी सभा की...

सतना (अनमोल मिश्रा): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मध्य प्रदेश के सतना में भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह के लिए चुनावी सभा की। जिले के नागौद में रक्षा मंत्री कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को जंग लगा लोहा बताया। वहीं भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कुर्सी बचाने के लिए इमरजेंसी तक लगाई थी। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के पास 50 साल का समय कम था, जो ये भारत को शिखर तक नहीं ले जा सके। भाजपा 24 कैरेट का सोना है। हम जो कहते हैं वो करते हैं। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए उन्हें पूरा किया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 10 सालों में भारतीय जनता पार्टी ने एक भी भ्रष्टाचार नहीं किया। 

PunjabKesari

गुरुवार को सतना के नागौद में अगोल मैदान से जनसभा को संबोधन करते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने कुर्सी बचाने के लिए इमरजेंसी तक लगाई थी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भय, भूख, भ्रष्टाचार हटाओ का नारा कांग्रेस ने दिया था। लेकिन उसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरा कर रही है। भाजपा ने जो कहा करके दिखाया। उन्होंने कहा कि हमने अपने घोषणा पत्र पर कहा था कि जिस दिन सरकार बनी हम राम मंदिर बनाएंगे और राम मंदिर बनाने से हमें कोई नहीं रोक पाया। पूरे देश में राम राज्य का आगाज हो चुका है। धारा 370 के मुद्दे पर कहते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को भी हमने देश के अन्य राज्यों के समान ही दर्जा दिया है।

PunjabKesari

इससे पहले रक्षा मंत्री रीवा में मऊगंज पहुंचे थे। उन्होंने यहां देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा के पक्ष में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा। देश के विकास का चक्का जो पीएम मोदी के नेतृत्व में घूम रहा है, उसमें ग्रोथ इंजन की भूमिका मध्यप्रदेश निभा रहा है। रक्षा मंत्री दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर हेलिकॉप्टर से प्रयागराज रवाना होंगे।

रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस कहती है, 6 हजार रुपए किसानों को दे दिया, कौन सी बड़ी बात हो गई। लेकिन 2 हजार रुपए नहीं होते हैं तो किसान खाद-बीज नहीं खरीद पाते। पीएम मोदी पैसे दे रहे हैं तो इसमें क्या दिक्कत है। ये सिर्फ एक योजना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव हुए, मध्यप्रदेश की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताया। अब फिर चार महीने बाद चुनाव हो रहे हैं। फिर वोट करना पड़ेगा। एक देश, एक चुनाव होना चाहिए। मैंने प्रधानमंत्री से इस बारे में बात की थी। पांच साल में देश में दो से ज्यादा चुनाव नहीं होना चाहिए।

PunjabKesari

अमेरिका के राजदूत ने कहा है कि अगर आप भविष्य में काम करना चाहते हैं तो भारत आएं। भाजपा ने आज तक जनता की आखों में धूल झोंककर राजनीति नहीं की। कुछ गलत कहूंगा तो अखबार में छाप देना। हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि रामराज्य हम कहते किसे हैं, जब अधिकार बोध के बजाय कर्तव्य का बोध हो। लोग कहते हैं कि भाजपा वाले हिंदू-मुसलमान की बात करते हैं। हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, हम किसी से भेदभाव नहीं करते। हम सबको साथ में लेकर चलने पर विश्वास करते हैं। धन-दौलत, इकोनॉमी के मामले में हमारा भारत दुनिया में 11वें स्थान पर था। आज वही भारत दुनिया में 5वें स्थान पर है। 2024 के खत्म होते ही हम टॉप 3 कंट्री में आकर खड़े हो जाएंगे। विश्व की कोई आर्थिक शक्ति बनेगा तो वो भारत बनेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!