Edited By meena, Updated: 07 Jul, 2019 07:16 PM
अपने बिंदास व बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ने मोदी सरकार पर करारा हमला किया है। एक कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंची शबाना आजमी ने कहा कि अब माहौल कुछ इस तरह का बनाया जा रहा है कि सरकार की आलोचना करने वाले लोगों को राष्ट्रविरोधी...
इंदौर: अपने बिंदास व बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ने मोदी सरकार पर करारा हमला किया है। एक कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंची शबाना आजमी ने कहा कि अब माहौल कुछ इस तरह का बनाया जा रहा है कि सरकार की आलोचना करने वाले लोगों को राष्ट्रविरोधी कह दिया जाता है। उन्होंने कहा कि देश की भलाई के लिए जरूरी है कि हम यहां की बुराइयां भी बताएं, यदि हम बुराइयां नहीं बताएंगे तो हालात में सुधार नहीं ला सकेंगे।
जानकारी के अनुसार, एक कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर आई फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि देश का वातावरण ऐसा हो गया है कि यदि आप सरकार की आलोचना करते हें तो आप को उसी समय राष्ट्रविरोधी घोषित कर दिया जाएगा। हमें इस बात से लेकिन किसी भी हाल में डरना नहीं चाहिए। इसके लिए हमें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। शबाना ने कहा कि हम गंगा जमुनी तहजीब में पले बढ़े हैं। मौजूदा हालात के सामने हमें घुटने नहीं टेकने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत एक खूबसूरत देश है लेकिन लोगों को इस तरह बांटने की कोशिश किसी भी हालत मे सही नहीं है।
उन्होंने कहा कि दंगों में सबसे ज्यादा तकलीफ यदि कोई झेलता है तो वह महिलाएं होती हैं. दंगों में महिला का घर बर्बाद होता है और उसके बच्चे बेघर होते हैं। साम्प्रदायिकता के इस माहौल में शिकार महिलाएं ही होती हैं।