लव ट्रायंगल में हत्या: 4 बच्चों की मां और 23 साल बड़ी विधवा के प्यार में पड़ा युवक, इस हाल में मिला शव

Edited By meena, Updated: 02 Feb, 2022 02:57 PM

youth killed in love triangle dead body found in this condition

कहते है प्यार अंधा होता है इसका उदाहरण इंदौर के केदार नगर में देखने को मिला, जहां 32 वर्षीय एक नौजवान 55 साल की विधवा के प्यार में पड़ गया। महिला 4 बच्चों की मां भी है। लेकिन खुद से 23 साल बड़ी गर्लफ्रेंड के प्यार के चक्कर में युवक को जान गंवानी...

इंदौर: कहते है प्यार अंधा होता है इसका उदाहरण इंदौर के केदार नगर में देखने को मिला, जहां 32 वर्षीय एक नौजवान 55 साल की विधवा के प्यार में पड़ गया। महिला 4 बच्चों की मां भी है। लेकिन खुद से 23 साल बड़ी गर्लफ्रेंड के प्यार के चक्कर में युवक को जान गंवानी पड़ी। पुलिस ने महिला और उसके साथ लिवइन में रह रहे पार्टनर को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या की वजह लव ट्रायंगल सामने आई है।

दरअसल, केदार नगर में तीन दिन पहले एक युवक की लाश मिली थी जिसके सिर पर चोट के निशान थे। हत्या की आंशका के चलते जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। मृतक की पहचान दीपक (32) उर्फ भरत पुत्र खांडेराव मार्डिक के रूप में हुई। दीपक बाणगंगा की बिस्किट फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने रिश्तेदारों से पूछताछ की तो महिला के साथ प्रेम प्रंसग होना सामने आया। इसके बाद आरोपी मंगला को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसने बताया कि 26 जनवरी को वह दीपक के साथ थी। तभी लिवइन पार्टनर गणेश भी आ गया। इस पर तीनों में बहस हुई। 26 जनवरी की रात दीपक शराब पीकर उसके घर आया। उसने फिर से गणेश को लेकर उससे झगड़ा किया। दीपक ने हाथ में पहने कड़े से उसे मारा। इसके बाद उसने भी ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी। इससे बाद वह पास के झोपड़े में जाकर सो गई और  सुबह अपने घर चली गई। हत्या की जानकारी लगते ही वह अपने चारों बच्चों को छोड़कर शहर से बाहर चली गई। पुलिस ने उसे रिश्तेदारों की मदद से पकड़ लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!