Edited By PTI News Agency, Updated: 16 Nov, 2020 10:00 PM
तिरुपति, 16 नवंबर (भाषा) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 24 नवंबर को भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुमला जा सकते हैं।
तिरुपति, 16 नवंबर (भाषा) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 24 नवंबर को भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुमला जा सकते हैं।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा कि दौरे पर आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार जिला कलेक्टर डॉ नारायण भरत गुप्ता की अध्यक्षता में चित्तूर में सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक हुई।
उन्होंने कहा कि हालांकि, राष्ट्रपति के पहुंचने का समय नहीं बताया गया।
उन्होंने कहा कि दौरे से संबंधित विस्तृत जानकारी दो से तीन दिन के भीतर दिए जाने की उम्मीद है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।