हरियाली अमावस्या पर इंदौर में लगाए जाएंगे 1 लाख पौधे, रोजाना हजारों लोग कर रहे पौधारोपण

Edited By meena, Updated: 02 Aug, 2024 04:23 PM

1 lakh saplings will be planted in indore on hariyali amavasya

इंदौर ने पौधारोपण अभियान में भी एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर ने पौधारोपण अभियान में भी एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। शहर में हरियाली को बढ़ाने के लिए लगातार पौधे लगाये जा रहे हैं। शहर के सभी जनप्रतिनिधि, आम लोगों के अलावा शासकीय अधिकारी भी इस मुहिम में अपना योगदान दे रहे हैं। शहर में हर जगह पर पौधारोपण अभियान देखा जा सकता है। हरियाली अमावस्या पर इंदौर में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। संभागायुक्त दीपक सिंह के मुताबिक इंदौर में अब तक 24 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं

PunjabKesari

खास बात ये है कि रोजाना हजारों लोग इस अभियान में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। इस मानसून सीजन में इंदौर संभाग में सवा करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हरियाली अमावस्या पर ही इंदौर में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उम्मीद है की आने वाले दिनों में इंदौर पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!