हिमाचल में लैंडस्लाइड और बारिश के बीच फंसे MP के 12 तीर्थ यात्री, वीडियो जारी करके सरकार से लगाई मदद की गुहार

Edited By meena, Updated: 11 Jul, 2023 12:51 PM

12 pilgrims of mp stranded between landslide and rain in himachal

भारी बारिश के चलते देशभर में हाहाकार मचा हुआ है...

खंडवा(निशात सिद्दिकी) : भारी बारिश के चलते देशभर में हाहाकार मचा हुआ है। दिल्ली, उतराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। ऐसे में लेह मनाली बॉर्डर के सरचु टॉप पर मध्य प्रदेश से तीर्थ यात्रा पर निकले 12 यात्री फंस गए हैं। यात्रियों ने वीडियो जारी करते मध्य प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

PunjabKesari

मध्यप्रदेश के खण्डवा से कुछ युवक हिमाचल प्रदेश में स्थित श्री खंड महादेव के दर्शन करने निकले हुए हैं । मानसून के चलते यात्रा के दौरान ये सभी युवक तेज बारिश और बर्फीले तूफान के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहे भूस्खलन में फंस गए। अपनी आंखों से प्रकृति का यह विकराल रूप देखकर ये सभी युवा काफी डर सहम गए। जिसके बाद पूरी आपबीती उन्होंने मोबाइल कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर  बताई । यात्रा पर गए युवाओं ने आरोप भी लगाया कि हिमाचल का स्थानीय प्रशासन उनकी कोई मदद नहीं कर रहा। फिर भी वे किसी तरह अपने राहत केम्प तक पहुंच गए और अभी सुरक्षित है। खंडवा के युवाओं ने एक वीडियो जारी कर वहां की परिस्थितियों के बारे के बताते हुए स्थानीय प्रशासन से गुहार भी लगाई की यात्रा के दौरान पहाड़ों पर फंसे लोगों की मदद की जाए।

PunjabKesari

खंडवा के एक युवक जिसका नाम योगेश जोशी बताया जा रहा है वो अपने दोस्तों के साथ श्री खंड महादेव की यात्रा पर हिमाचल गया है। लेकिन वहां तेज़ बारिश और बर्फीले तूफान में फंस गया। इसी बीच पहाड़ो पर लैंडस्लाइड भी हो गई। ये सब देख युवक और उसके साथी डर के मारे सहम गए। खंडवा के युवक योगेश जोशी ने खुद आंखों देखे हालात बताए। योगेश ने कहा कि एक दिन पहले तक सब कुछ ठीक था। यात्रा बढ़िया चल रही थी, लेकिन बाद में अचानक मौसम बदला और चारों तरफ तबाही दिखाई देने लगी। हर तरफ मौत का मंजर नजर आने लगा। हमने कई लोगों को अपने सामने मरते देखा। इसके बाद हम सभी बहुत डर गए। किसी ने हमारी मदद नहीं की। हमने जैसे तैसे अपनी जान बचाई।

PunjabKesari

पल-पल दिखाई देने लगी मौत

खंडवा के युवक योगेश जोशी ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वे लोग 4 तारीख को इंदौर ओर दिल्ली के लोगों के साथ हिमाचल प्रदेश में स्थित श्री खंड महादेव की यात्रा पर निकले थे। जब हमने यात्रा शुरू की तब मौसम बहुत अच्छा था। लेकिन पहाड़ी के ऊपर जाने के बाद भारी बारिश हो गई उसके बाद पल पल हमें मौत दिखाई देने लगी। हमनें अपनी आंखों से लोगों को मरते हुए देखा। बर्फीला तूफान क्या होता है वो हमने अपनी आंखों से देखा।

PunjabKesari

वहां इस तरह का बर्फीला तूफान था जैसे भगवान शंकर तांडव कर रहे हो। हमनें दिन और रात कैसे निकाली है हम नीचे कैसे आए है ये हम ही जानते है। प्रशासन के द्वारा भी कोई मदद नहीं मिली। प्रशासन भी क्या मदद करता  क्योंकि वहां रास्ता ही इतना दुर्गम है। जैसे तैसे हमनें अपनी जान बचाई है। क्योंकि ऊपर बर्फीला तूफान भी है और तेज़ बारिश भी है।शुक्र है हम सकुशल नीचे आ चुके हैं। लेकिन पता नही मध्यप्रदेश के कितने लोग ऊपर फंसे हुए है। हमारा प्रशासन से निवेदन है कि वहां फंसे लोगों की मदद करें। बता दें कि श्रीखंड महादेव हिमाचल के शिमला में आनी उममंडल के निरमंड खंड में स्थित 18570 फीट की ऊंचाई पर श्रीखंड की बर्फीली पहाड़ी चोटी पर स्थित है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!