सुसनेर विधानसभा में 9 बजे तक 18.70 % मतदान, कहीं धीमी तो कहीं तेजी से हो रही वोटिंग

Edited By meena, Updated: 07 May, 2024 10:40 AM

18 70 voting till 9 pm in susner assembly

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है

आगर मालवा (सय्यद जाफर हुसैन): लोकसभा निर्वाचन 2024 के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। आगर मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा राजगढ़ लोकसभा में होने की वजह से सुसनेर विधानसभा में मतदान चल रहा हैं। सुबह 9 बजे तक 18.70 प्रतिशत मतदान सुसनेर विधानसभा में हो चुका हैं। विधानसभा में सभी जगह मतदान शांति सुचारू रूप से जारी हैं।

राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, भाजपा से रोडमल नागर मैदान में है। कांग्रेस से बड़े नेता दिग्विजय सिंह उम्मीदवार होने की वजह लोकसभा में मुकाबला रोचक हो गया हैं। रोडमल नागर पर भाजपा ने तीसरी बार भरोसा जताया हैं। 1984 के बाद लोकसभा में दिग्विजय सिंह पर कांग्रेस ने भरोसा जताया हैं।

सुसनेर विधानसभा में हालांकि कही मतदान की गति धीमी तो कही तेज चल रही है। राजगढ़ लोकसभा में आगर मालवा जिले की विधानसभा सुसनेर में कुल 2,37,260 मतदाता हैं, जो आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

सुसनेर विधानसभा में कुल 307 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 50 क्रिटिकल हैं, यहां 20 मतदान केंद्रों को सिर्फ महिला मतदानकर्मी और एक मतदान केंद्र को पीडब्लूडी मतदान कर्मी संचालित करेंगे। मतदान प्रतिशत में इज़ाफ़ा करने के लिए इनामी योजना भी रखी गई है, यहां शहरी मुख्यालय पर आने वाले पहले 100 मतदाताओं के नाम की पर्चियां एक बॉक्स में डाली जा रही हैं जिनमें से 3 भाग्यशालियों को लक्की ड्रा से इनाम दिया जाएगा। पोलिंग बूथों पर कांग्रेस भाजपा दोनों उम्मीदवार के कार्यकर्ता अपने पक्ष मतदान करने के लिए जुटे हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!