Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Apr, 2024 10:25 AM
बैतूल जिले के धनोरा गांव के पास फोरलेन पर गुरुवार रात करीब 10 बजे एक डीजे वाहन पलट गया।
बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के धनोरा गांव के पास फोरलेन पर गुरुवार रात करीब 10 बजे एक डीजे वाहन पलट गया। इस दौरान 9 ग्रामीण बचाव कार्य में लगे हुए थे तभी अचानक टवेरा वाहन ने उनको कुचल दिया। टवेरा वाहन की टक्कर से दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 7 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डीजे वाहन ग्राम बोरगांव से थावड़ी जा रहा था। धनोरा के पास डीजे वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस दौरान तीन लोग वाहन के नीचे दब गए थे। मौके पर मौजूद ग्रामीण डीजे वाहन के नीचे दबे लोगों को बचाने के लिए पहुंच गए। इस दौरान तेज रफ्तार टवेरा गाड़ी आई और बचाव कार्य में जुटे ग्रामीणों को टक्कर मार दी।
इस हादसे में बाबाराव पिता संपतराव सोनारे 50 वर्ष, पंकज पिता रामप्रसाद मसदकर 24 वर्ष निवासी दनोरा की मौत हो गई है। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में आशीष मर्सकोले, अजय मर्सकोले, अशोक, राजा सरले, अरुण उइके, पवन धुर्वे, आदि शामिल है।