मिट्टी की खदान हुई कब्र में तब्दील, 3 महिलाओं की मौत

Edited By suman, Updated: 18 Nov, 2018 01:04 PM

3 women died in mud of grav

चित्रकूट के जंगल में मिट्टी की खदान धंसने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। एक को बचा लिया गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत गंभीर है। चित्रकूट में ये हादसा, शनिवार दोपहर को हुआ। 4 महिलाएं घर का रंगरोगन करने के लिए छुही निकालने...

सतना: चित्रकूट के जंगल में मिट्टी की खदान धंसने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। एक को बचा लिया गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत गंभीर है। चित्रकूट में ये हादसा, शनिवार दोपहर को हुआ। 4 महिलाएं घर का रंगरोगन करने के लिए छुही निकालने सिरसावन की इस खदान में आयी थीं। चारों उत्तरप्रदेश के सीतापुर में रहने वाली थीं। वो सुरंग बनाकर मिट्टी निकाल रही थीं। उसी दौरान अचानक सुरंग धंस गयी और सारी मिट्टी उनके ऊपर जा गिरी।

PunjabKesari

चारों महिलाएं वहीं मिट्टी के ढेर में दब गयीं.ख़बर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। मिट्टी हटाने में करीब 4 घंटे लगे, उसके बाद महिलाओं को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उनमें से 3 की मौत हो चुकी थी। चौथी महिला की हालत गंभीर थी। उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। पूरे सतना जिले में चित्रकूट के जंगलों में ढेरों अवैध खदानें चल रही हैं। यहां लोग सुरंग बनाकर चोरी छुपे मि्टटी निकालते हैं, इसलिए आए दिन हादसे होते रहते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!