Edited By meena, Updated: 25 Apr, 2024 05:09 PM
मध्य प्रदेश का एक आर्मी जवान लेह लद्दाख में शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि ड्यूटी दौरान सड़क...
छतरपुर (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश का एक आर्मी जवान लेह लद्दाख में शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि ड्यूटी दौरान सड़क हादसे में जवान शहीद हो गया था। उसका शव प्लेन से मध्य प्रदेश लाया जा रहा है। जहां जवान के गृहगांव में सैन्य रस्मों के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक के एक सात माह का बेटा है।
छतरपुर के ग्राम सूरजपुर निवासी सालिगराम यादव लेह लद्दाख में जाट रेजिमेंट में पदस्थ था। बीती 23 अप्रैल को सेना का ट्रक खाई में गिर गया था। जिसमें सालिगराम यादव की मृत्यु हो गई।जानकारी के मुताबिक मृतक का शव प्लेन से आज ग्वालियर पहुंचेगा, जहां से उसे छतरपुर लाया जायेगा। बता दें कि मृतक के एक सात माह का बेटा भी है।