नीमच जेल से 4 कैदी फरार, जेल की सुरक्षा पर उठे सवाल

Edited By meena, Updated: 23 Jun, 2019 09:40 AM

4 prisoners absconding from nimach jail

नीमच जेल से आज सुबह 4 कैदी फरार हो गए। दो एनडीपीएस ,एक हत्या और एक रेप का आरोपी है। आरोपियों में दो मध्य प्रदेश और दो राजस्थान के हैं। ऐसे में पुलिस की सतर्कता और जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना तय है...

नीमच: नीमच जेल से आज सुबह 4 कैदी फरार हो गए। दो एनडीपीएस ,एक हत्या और एक रेप का आरोपी है। आरोपियों में दो मध्य प्रदेश और दो राजस्थान के हैं। ऐसे में पुलिस की सतर्कता और जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना तय है। कैदियों के फरार होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के 4 से साढ़े 4 के बीच जेल के बैरक नं 11 से चार कैदी सरिया काटकर भागने में सफल रहे। कयास लगाए जा रहे हैं कि जेल की चारदीवारी के बाहर से किसी ने रस्सी के माध्यम से कैदियों को भगाने में मदद की है। फरार कैदियों में से दो मध्य प्रदेश और दो राजस्थान के हैं। वहीं खास बात यह है कि राजस्थान की झालावाड़ जेल से भी कैदियों के फरार होने की सूचना है, इसका कोई लिंक हो सकता है। फिलहाल पुलिस सर्चिंग में जुटी हुई है। 

PunjabKesari

फरार कैदियों के नाम
1. नारसिंह पिता बंसीलाल बंजारा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गणेशपुरा थाना भिंडर जिला उदयपुर- एनडीपीएस में 10 साल की सजा।
2. दुबे लाल पिता दशरथ धुर्वे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम गोगरी थाना नौगांव जिला मंडला- 376 में 10 वर्ष की सजा।
3. पंकज पिता रामनारायण मोंगिया उम्र उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नल वाई थाना बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़- एनडीपीएस में बंद।
4. लेख राम पिता रमेश बावरी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम चंदवासा थाना मल्हारगढ़ जिला मंदसौर।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!