धार में महिला शिक्षक की हत्या, घर में मिली लाश हाथ बंधे हुए थे, पति कुवैत में करता है नौकरी...

Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Feb, 2024 01:48 PM

a female teacher was murdered in dhar

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक महिला शिक्षक की हत्या कर दी गई।

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक महिला शिक्षक की हत्या कर दी गई। महिला शिक्षक की लाश घर के अंदर मिली। महिला के हाथ बंधे हुए थे। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एसपी मनोज कुमार भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस अभी हर एंगल से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला का नाम आरती है और वह घर पर अकेली रहती थी। महिला का बच्चा किसी काम से बाहर गए था। जब वह घर पर आया तो उसने अपनी मां का शव देखा और वह चीख पड़ा।


इसके बाद महिला का भांजा कार्तिक मौके पर पहुंचा और थोड़ी देर बाद परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। महिला का भांजा कार्तिक महिला के बेटे को लेकर किसी काम से बाजार गया था। इसके बाद 40 मिनट बाद जब वह लौटे। तब उन्होंने महिला को पलंग पर देखा और महिला के आसपास खून निकल रहा था किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी थी। महिला अपने 9 साल के बेटे के साथ किराए के मकान में रहती थी।

PunjabKesari
महिला के पति का नाम राजू है और वह कुवैत में रहकर नौकरी करता है राजू दीपावली के समय अपने घर आया था। पुलिस को महिला के शव के पास एक बॉटल मिली है। आरोपी ने महिला के हाथ बांधे और चाकू से उसके गले पर हमला किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला के शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


पुलिस अभी सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस की चार अलग-अलग टीम बनाई गई हैं। पुलिस हत्या के कारण का भी पता लगा रही है। धार एसपी मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!