वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को घर लाने से रोका तो लड़के ने गुस्से में मां को उतार दिया मौत के घाट..

Edited By Himansh sharma, Updated: 17 Feb, 2024 02:40 PM

a son killed his mother in bhopal

भोपाल में एक लड़के ने अपनी मां की हत्या कर दी। मां ने लड़के को वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को घर में लाने से मना कर दिया था।

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक लड़के ने अपनी मां की हत्या कर दी। मां ने लड़के को वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को घर में लाने से मना कर दिया था। इसके बाद युवक को इतना गुस्सा आ गया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी। भोपाल पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। पुलिस को 15 फरवरी को फोन आया था कि शबरी नगर में एक महिला की मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने जब देखा तो महिला के मुंह पर चोट के निशान थे।


जब इस मामले में महिला के बेटे से पूछताछ की गई तो वह इसका जवाब नहीं दे पाया था। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत दम घुटने से होना बताया गया। जिसके बाद पुलिस ने महिला के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।


पुलिस ने जब सख्ती से मृतक महिला के बेटे से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया और रौनक ने बताया कि वैलेंटाइन डे पर देर रात अपनी गर्लफ्रेंड को वह घर लाना चाहता था लेकिन उसकी मां ने गर्लफ्रेंड को घर लाने से मना कर दिया था। इसके बाद उसको गुस्सा आ गया और रौनक ने मां को धक्का दे दिया था। धक्का इतनी जोर का दिया था कि मां नीचे गिर गई।


मां ने  उठकर अपने बेटे में थप्पड़ मार दिया। इस बात से रौनक और ज्यादा नाराज हो गया और उसने किसी कपड़े से मां का गला घोंट दिया और हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!