Edited By Prashar, Updated: 08 Jul, 2018 07:22 PM
मध्यप्रदेश में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई।वही कई घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। एक स्थान पर पिकअप पलटने से हादसा हो गया और दूसरे स्थान पर एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी।
उज्जैन/मंदसौर : मध्यप्रदेश में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई।वही कई घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। एक स्थान पर पिकअप पलटने से हादसा हो गया और दूसरे स्थान पर एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी।
पहला हादसा मंदसौर जिले के फतेहगढ़ में हुआ है।यहां एक पिकअप वाहन नीमच से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जा रहा था तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ।वही कई लोग घायल हो गए। घायलों को मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
दूसरा हादसा उज्जैन जिले के उन्हेल में हुआ है। यहां एक अज्ञात वाहन ने कार (एमपी 47 सीए 1207 ) को टक्कर मार दी। जिसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोर की थी कि कार उछलकर सड़क के किनारे चली गई और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।