Edited By meena, Updated: 17 Aug, 2022 12:30 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई लंबे समय के बाद जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर द्वारा घोषित कर दी गई। मनोज ठाकुर को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही जिला युवा मोर्चा कार्यकारिणी को लेकर कई दावेदार अलग-अलग विधानसभाओं के सामने थे।
इंदौर(गौरव कंछल): भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई लंबे समय के बाद जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर द्वारा घोषित कर दी गई। मनोज ठाकुर को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही जिला युवा मोर्चा कार्यकारिणी को लेकर कई दावेदार अलग-अलग विधानसभाओं के सामने थे। वही मनोज ठाकुर में आज अपनी कार्यकारिणी घोषित करते हुए। आशीष सालवी को युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके साथ ही 8 जिला उपाध्यक्ष और दो महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की है। वहीं जिला कार्यकारिणी के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को साधने की कोशिश की गई है।