MP News : बकरी के बच्चे को लोग समझ रहे एलियन, अनोखे मेमने का जमकर वायरल हो रहा video

Edited By meena, Updated: 16 Sep, 2024 02:59 PM

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एलियन के जन्म की अफवाह से हड़कंप मच गया...

शिवपुरी (भूपेंद्र शर्मा) : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एलियन के जन्म की अफवाह से हड़कंप मच गया। दरअसल, जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सूखापुरा गांव में एक बकरी ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस बकरी के बच्चे को एलियन बता रहे हैं। एलियन के जन्म की अफवाह दूर दूर तक आग की तरह फैल गई।                                                                                                                                                                                                     

जानकारी के मुताबिक सिरसौद के मजरा सूखापुरा गांव के रहने वाले खैरू रजक की बकरी ने दो अनोखी शक्ल वाले बच्चों को जन्म दिया। जन्म के बाद एक बच्चा बिल्कुल स्वस्थ था लेकिन दूसरे बच्चे को देख खैरू रजक हैरान रह गया था। बकरी के बच्चे मुंह बड़ा ही अजीब था। उसकी दोनों आंखें मिली हुई थी साथ ही उसकी जीभ भी बड़ी थी। जो बार-बार बाहर निकल रही थी। मेमने की पलकें भी नहीं है इसलिए उसकी आंखे झपकती नहीं है। खैरू ने बताया कि जन्म के बाद जब बच्चे को बकरी के पास रखा तो वह भी उसे दुलार करने लगी। बच्चे को पैदा हुए कई घंटे बीत चुके हैं। इसके बावजूद अनोखा बच्चा जीवित हैं।

इस अनोखी शक्ल वाले मेमने को देखने के लिए दूर दूर से लोग आ रहे हैं। कुछ लोग इसे चमत्कार भी बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं पशु चिकित्सक मनोज गुप्ता का कहना है कि अनुवांशिक कारणों से ऐसा हो जाता है। पशु चिकित्सकों के अनुसार बकरी में कैल्शियम की कमी और प्रजनन में परिवर्तन के कारण ऐसा मेमना जन्मा है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!