MP के सभी निजी और सरकारी स्कूल 20 नवंबर तक रहेंगे बंद, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

Edited By meena, Updated: 10 Nov, 2023 12:28 PM

all private and government schools of mp will remain closed till 20th november

मध्य प्रदेश में आज से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियां हो रही है

भोपाल: मध्य प्रदेश में आज से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियां हो रही है। सभी स्कूलों में 10 से 15 नवंबर तक दिवाली की छुट्टियां हो गई है। लेकिन स्कूल 20 नवंबर के बाद ही खुलेंगे। दरअसल, 10 से 15 तक दिवाली का अवकाश रहेगा। 17 नवंबर को प्रदेश भर में विधानसभा चुनाव है और अगले दिन 18 नवबंर को शनिवार है। उससे अगले दिन 19 नवंबर को रविवार है। ऐसे में अब नवंबर के बाद स्कूल खोले जाएंगे।

इन छुट्टियों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 10 से 15 नवंबर 6 दिन तक दिपावली का अवकाश रहेगा। 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके चलते स्कूलों में मतदान के लिए बूथ बनाया जाएगा। अगले दिन 18 नवंबर को शनिवार है, शिक्षक मतदान कार्य से वापस लौटेंगे। इसके बाद अगले दिन 19 नवंबर को रविवार है। इस वजह से अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई चुनाव के बाद ही संभव है। प्रदेश में अब 20 नवंबर से ही स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो पाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!