Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 03 May, 2019 12:37 PM
जिले के पृथ्वीपुर थानांतर्गत वार्ड नंबर 10 में चाचा भतीजे के पैसों के लेन देन से मचा विवाद मरने मारने तक पहुंच गया। जिसमें चाचा से विवाद के बाद 22 युवक ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। जिसके बाद गंभीर अवस्था में युवक पुष्पेन्द्र कुशवाहा...
ग्वालियर: जिले के पृथ्वीपुर थानांतर्गत वार्ड नंबर 10 में चाचा भतीजे के पैसों के लेन देन से मचा विवाद मरने मारने तक पहुंच गया। जिसमें चाचा से विवाद के बाद 22 युवक ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। जिसके बाद गंभीर अवस्था में युवक पुष्पेन्द्र कुशवाहा को झांसी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस जांच में 50 प्रतिशत से अधिक आग में झुलसे युवक ने अपने बयान में बताया कि उसका चाचा मानसिंह कुशवाहा के साथ पैंसों के लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद नाराज चाचा ने उसे दो झापड़ मार दिए इसलिए उसने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। वहीं सूचना के बाद पुलिस में जांच में जुटी है।